महिला दिवस स्पेशल : पद्मश्री शोभना नारायण के लिए 'स्त्री-पुरुष सब बराबर, असल नारीवाद मूल्यों पर डटे रहना'

IANS | March 6, 2025 4:09 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। छह दशक से ज्यादा का समय कथक को देने वालीं पद्म श्री शोभना नारायण अब भी थकी नहीं हैं। उत्साह और जोश अब भी कायम है। नृत्यांगना ही नहीं, बल्कि सधी हुई लेखिका भी हैं। नौकरशाह भी रही हैं। 'इंटरनेशनल वीमेन्स डे' पर भला नारीवाद और जेंडर इक्वलिटी के सही मायने बताने वाला इनसे बेहतर कौन होगा? न्यूज एजेंसी आईएएनएस से विशेष बातचीत में सुविख्यात नृत्यांगना ने अपने जीवन के कुछ अनमोल पल और सबक साझा किए।

ब्रजमंडल में भगवान और भक्त का मिट जाता है भेद, 'सखियों' को भी भेजा जाएगा 'फाग निमंत्रण'

IANS | March 3, 2025 3:02 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। बसंती पंचमी के साथ ही ब्रज में होली की खुमारी छाने लगती है। उस दिन बरसाना में लाडली जी मंदिर में होली का डाढ़ा (डांडा) गाड़ा जाता है और इसी के साथ रंगोत्सव की शुरुआत हो जाती है। ब्रज की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। एक दो दिन नहीं, महीने भर का मेला है, जिसमें डूबने देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग खिंचे चले आते हैं।

पीएम मोदी ने फोटोग्राफी में आजमाया हाथ, तस्वीरों में दिखा शेर परिवार

IANS | March 3, 2025 1:20 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'विश्व वन्यजीव दिवस' पर एक अच्छी खबर देश से साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में वन्य प्राणियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट शेयर किए। जिनमें से एक में उनकी फोटोग्राफी की झलक भी थी।

बच्चों को यूं ही नहीं कहा जाता नेमत, रिसर्च में दावा इनकी मौजूदगी ब्रेन एजिंग की रफ्तार पर लगाती है लगाम

IANS | March 3, 2025 12:38 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। बच्चे भगवान का वरदान होते हैं। भले शैतान हों लेकिन कई मुश्किलों का हल इनकी बदमाशी में ही छिपा होता है। हाल ही में छपी एक स्टडी दावा करती है कि जिन लोगों के बच्चे ज्यादा होते हैं, वो शारीरिक और मानसिक तौर पर ज्यादा फुर्तीले होते हैं और उनकी ब्रेन एजिंग की रफ्तार कम हो जाती है।

सूफी परंपरा के बारे में प्रधानमंत्री के विचार अद्भुत, मुसलमान भी पीएम मोदी के साथ : सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती

IANS | March 2, 2025 9:45 PM

अजमेर, 2 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को दिल्ली की सुंदर नर्सरी में आयोजित सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो 2025' में हिस्सा लिया था। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमजान की मुबारकबाद दी थी और इस्लाम को भाईचारे का मजहब बताया था। ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चीफ और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के वंशज सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने पीएम मोदी के विचारों को "अद्भुत" बताया।

'जहान-ए खुसरो' में पीएम मोदी के संदेश पर सैयद अफसर अली निजामी ने कहा, 'प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे'

IANS | March 2, 2025 7:49 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 फरवरी 2025) को दिल्ली के सुंदर नर्सरी में आयोजित सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो 2025' में हिस्सा लिया था। पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह कमेटी के चेयरमैन सैयद अफसर अली निजामी ने रविवार को बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने दरगाह कमेटी की ओर से तकरीबन ढाई हजार रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तारी के प्रबंध पर बयान दिया।

'कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी' को बढ़ावा देने के लिए आईआईसीए बैठक 'ईएसजी लीडरशिप' पर केंद्रित

IANS | March 2, 2025 5:58 PM

पणजी 2 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल एसोसिएशन ऑफ इम्पैक्ट लीडर्स (एनएआईएल) की पहली बैठक 2025 में कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भारत में ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) नेतृत्व को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बैठक में संगठनात्मक रणनीतियों को विकसित ग्लोबल फ्रेम वर्क के साथ जोड़ने की जरूरत समझी गई।

उदयपुर का मेनार गांव जहां खेली जाती है 'बारूद की होली', रात भर चलती हैं तोपें

IANS | March 2, 2025 3:49 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म आई थी गोलियों की रासलीला। बड़ी चली, हट कर टाइटल था। राजस्थान के एक गांव में भी ऐसा ही कुछ हट कर होता है होली पर! यहां रंगों की नहीं बारूद की होली खेली जाती है। रात भर तोप गरजती है, आग उगलती है और लोग झूमने लगते हैं।

जिन्हें समझते थे हेल्दी उन आदतों से नुकसान भी कम नहीं, जानें ऐसा क्या है जिसे 'तौबा-तौबा' कहना अच्छा

IANS | March 1, 2025 10:52 AM

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। अति हर चीज की बुरी होती है। चाहें वो सेहत को सुधारने के लिए की गई कोशिश ही क्यों न हो? कुछ आदतें हम लोग मानते आ रहे हैं कि हमारे लिए अच्छी हैं। जैसे लो कार्ब इनटेक डाइट, एक्सरसाइज, ग्लूटेन से दूरी, वीगन होना या फिर व्रत रखना। लेकिन ऐहतियात न बरती जाए तो ये जान के लिए आफत का सबब बन सकती हैं। अंग्रेजी की मशहूर कहावत है "ऑल दैट ग्लिटर्स इज नॉट गोल्ड" यानि हर चमकती चीज सोना नहीं होती।

होली के दिन पड़ेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें भारत में इसका सूतक मान्य होगा या नहीं?

IANS | February 28, 2025 4:03 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इस साल 14 मार्च को होली का त्योहार पड़ रहा है। वहीं, साल का पहला चंद्रग्रहण भी इसी दिन लगने वाला है। ऐसे में सभी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि चंद्रग्रहण का सूतक भारत में मान्य होगा नहीं?