समुद्री डाकुओं से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कर रहे हैं तटरक्षक
नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक, एशिया में जहाजों के खिलाफ समुद्री डाकुओं और सशस्त्र लूटपाट से निपटने के लिए कदम उठा रहे हैं। भारत के साथ इस पहल में 15 विभिन्न राष्ट्र शामिल हैं। यह सभी देश समुद्री डाकुओं और लूटपाट से निपटने में एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए आगे आए हैं।