ऑपरेशन सिंदूर पर काशीवासियों में गर्व, बोले - 'आतंक का साथी हमारा दुश्मन, पीएम मोदी की नीति पर भरोसा'

IANS | May 13, 2025 11:12 PM

वाराणसी, 13 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई कठोर कार्रवाइयों ने पूरे देश में एक नया जोश देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नागरिकों का उत्साह चरम पर है। काशीवासियों ने एक स्वर में कहा है कि आतंकवाद का साथ देने वाला हर देश या संगठन भारत का दुश्मन होगा। ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है और काशी की जनता इसे देश की ताकत और पीएम मोदी के निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक मान रही है।

देशभर में आम लोगों ने की ऑपरेशन सिंदूर की सराहना, कहा - 'आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा'

IANS | May 13, 2025 10:07 PM

भुवनेश्वर/नई दिल्ली/अजमेर, 13 मई (आईएएनएस)। भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है। उन्होंने देश के सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है।

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को दिया अंजाम : डॉ. जेके. बंसल

IANS | May 13, 2025 2:32 PM

नई दिल्‍ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 'मेड इन इंडिया' हथियारों का जिक्र करने पर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. जेके. बंसल ने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर हो गया है। भारत में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया है। पाकिस्‍तान के खिलाफ भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में देश में ही बने हथियारों का इस्‍तेमाल किया है।

पाकिस्तान को पीएम मोदी की कड़ी चेतावनी, 'न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत'

IANS | May 12, 2025 9:09 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा।

हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है : पीएम मोदी

IANS | May 12, 2025 8:34 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'राष्ट्र के नाम अपने संबोधन' में कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी सिर्फ स्थगित की गई है। पीएम ने कहा कि हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। आने वाले दिनों में पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर नापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है।

ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने पाकिस्तानी मिराज को किया तबाह, तस्वीरें दे रही गवाही

IANS | May 12, 2025 6:57 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। भारतीय सेना ने सोमवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

ऑपरेशन सिंदूर : भारत की सैन्य ताकत, रणनीतिक मजबूती और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की मिसाल

IANS | May 11, 2025 11:56 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। भारत की ओर से 'ऑपरेशन सिंदूर' आतंकवाद के खिलाफ उठाया गया एक ऐतिहासिक और बहुआयामी कदम है, जिसमें सैन्य और गैर-सैन्य दोनों रणनीतियों का संयोजन देखने को मिला है।

बहावलपुर और मुरीदके में आतंकी ठिकाने तबाह, कोई नागरिक हानि नहीं : वायुसेना

IANS | May 11, 2025 8:04 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों पर सटीक और प्रभावशाली हमले कर एक बार फिर अपनी रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया है।

सीजफायर के उल्लंघन के बाद सेना प्रमुख ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, आर्मी को जवाबी कार्रवाई की छूट

IANS | May 11, 2025 5:27 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद इसका उल्लंघन किया गया। इसे लेकर भारतीय सेना ने स्थिति की समीक्षा की।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य

IANS | May 11, 2025 3:01 PM

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने रविवार को कहा कि एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हैं और सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण सिक्योरिटी चेक प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है।