अदाणी और आईएचसी ओडिशा में लगाएंगे 11.5 अरब डॉलर का एल्यूमिनियम प्रोजेक्ट; 53,500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

IANS | July 2, 2026 7:05 PM

भुवनेश्वर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा में 1.08 लाख करोड़ रुपए (11.5 अरब डॉलर) की लागत से बनने वाला एकीकृत ग्रीनफील्ड एल्यूमिनियम प्रोजेक्ट, जो अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) और अबू धाबी स्थित इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग (आईआरएच-जो आईएचसी ग्रुप की एक कंपनी है), के बीच 50:50 संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) है, राज्य को वैश्विक एल्यूमिनियम आपूर्ति शृंखला का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी फिलहाल संभव नहीं: हरदीप पुरी

IANS | July 2, 2026 5:55 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत की उम्मीद कर रहे उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में खुदरा ईंधन की कीमतें घटाने का कोई औचित्य नहीं है।

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

IANS | July 2, 2026 4:14 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

IANS | July 2, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत हुए हैं।

एफएसएसएआई ने 'एनर्जी ड्रिंक' के दावे को लेकर रेड बुल, पेप्सिको इंडिया, कैम्पा सहित कई ब्रांड्स को भेजा नोटिस

IANS | July 2, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बेवरेज ब्रांड्स को 'एनर्जी ड्रिंक' शब्द के इस्तेमाल और प्रोडक्ट लेबल पर कथित तौर पर गुमराह करने वाले दावों को लेकर रेड बुल, पेप्सिको इंडिया, कैम्पा सहित कई ब्रांड्स को नोटिस जारी किए हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

IANS | July 2, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अधिकांश प्रमुख मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और दोनों देश ऐसे समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे भारत को अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर व्यापारिक लाभ मिल सके।

जापानी कंपनियां भारत में कर सकती हैं करीब 12.5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान

IANS | July 2, 2026 2:33 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची का तीन-दिवसीय भारत दौरा शुरू हो चुका है। इस दौरान जापानी कंपनियां देश में करीब 12.5 अरब डॉलर (2 ट्रिलियन येन) का ऐलान कर सकती हैं।

सरकार ने नोटिफाई की नई ईपीएफ स्कीम 2026, आंशिक निकासी के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

IANS | July 2, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड-ईपीएफ) योजना, 2026 को अधिसूचित (नोटिफाई) कर दिया है, जिसके तहत 29 जून से आंशिक निकासी से जुड़े नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं।

ईवी की हिस्सेदारी 2030 तक 20 प्रतिशत पहुंचने से एक लाख करोड़ रुपए कम हो सकता है आयात बिल: एसबीआई रिसर्च

IANS | July 2, 2026 11:34 AM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के चलते भारतीयों का इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की तरफ रुझान बढ़ा है और 2030 तक ईवी की बाजार हिस्सेदारी 20 प्रतिशत पहुंचने से आयात बिल में एक लाख करोड़ रुपए की कमी आ सकती है। यह जानकारी एसबीआई रिसर्च की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

'यूजरनेम' फीचर को व्हाट्सएप ने बताया वैकल्पिक, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं होगा पाएगा सर्च

IANS | July 2, 2026 10:55 AM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। व्हाट्सएप ने अपने नए 'यूजरनेम' फीचर को लेकर एफएक्यू (लगातार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब) जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि 'यूजरनेम' फीचर अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक है।