आईटेल एस23 प्लस भारत में 26 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद, कीमत 15 हजार रुपये से भी कम
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आईटेल का लेटेस्ट मास्टरपीस एस23 प्लस काफी चर्चाओं में है। आईटेल मोबाइल इंडिया 26 सितंबर को भारत का पहला 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन एस23 प्लस लॉन्च कर सकता है, जिसकी कीमत देश में 15,000 रुपये से भी कम होगी।