धूम्रपान करने से तेजी से आ सकता है बुढ़ापा : अध्ययन

IANS | September 12, 2023 2:37 PM

बीजिंग, 12 सितंबर (आईएएनएस)। एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि धूम्रपान करने से बुढ़ापा जल्‍दी आ सकता है। यदि आप लंबे समय तक युवा और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो धूम्रपान छोड़ दें क्योंकि यह न केवल आपके फेफड़ों और समग्र स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि आपकी उम्र भी तेजी से बढ़ा सकता है। यह अध्ययन लगभग 500,000 लोगों पर किया गया।

गूगल ने एआई का समर्थन करने के लिए 20 मिलियन डॉलर का फंड किया लॉन्च

IANS | September 12, 2023 1:24 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। गूगल ने डिजिटल फ्यूचर्स प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अवसरों और चुनौतियों को समझने और संबोधित करने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलुओं को एक साथ लाना है।

बदलेगा बिलीरुबिन विश्लेषण का तरीका, आईआईटी कानपुर ने तैयार की नई स्ट्रिप

IANS | September 12, 2023 12:46 PM

कानपुर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटीके) ने मानव रक्त/सीरम में बिलीरुबिन के तीन प्रकारों का एक साथ तेजी से विश्लेषण करने की तकनीक तैयार की है। उसने इसे बड़े पैमाने पर निर्माण और बिक्री करने के लिए सेंसा कोर मेडिकल इंस्ट्रुमेंटेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे नेशनल सेंटर फॉर फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स (एनसीफ्लेक्सई), आईआईटी कानपुर में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सिद्धार्थ पाण्डा और डॉ. निशांत वर्मा ने विकसित किया है।

बनारस के बजड़े के सामने फीके पड़ जायेंगे क्रूज

IANS | September 12, 2023 12:13 PM

वाराणसी, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में पर्यटन ऊंचाईयां हासिल कर रहा है। इसी क्रम में विश्वनाथम डबल डेकर बजड़ा तैयार किया जा रहा है जो कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दशहरा से बनारस के घाटों की सैर कराएगा।

दिल्ली में टिनिटस से पीड़ित व्यक्ति का सफल इलाज

IANS | September 11, 2023 6:18 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। टिनिटस रोग से पीड़ित नीदरलैंड के एक व्यक्ति का दिल्ली के एक अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज किया। इस बीमारी का असर उनके दैनिक जीवन पर पड़ रहा था।

5जी में अग्रणी भूमिका निभा रहा है रियलमी ''नार्ज़ो 60 एक्‍स''

IANS | September 11, 2023 5:05 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। 5जी तकनीक के आने के बाद लोगों में कनेक्ट, इंटरैक्ट और इंटरनेट यूज की डिमांड बढ़़ गई है। यह डिजिटल परिवर्तन के दौर में बेेहद जरूरी हो गया है।

फोनपे स्मार्टस्पीकर के 40 लाख से अधिक डिवाइसों की रिकॉर्ड तैनाती

IANS | September 11, 2023 4:19 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। फोनपे ने सोमवार को अपने स्मार्टस्पीकरों की बढ़ती स्वीकार्यता की घोषणा की। कंपनी ने देश भर में चार मिलियन (40 लाख) से अधिक उपकरणों की रिकॉर्ड तैनाती हासिल की है, जो देश भर में ऑफ़लाइन व्यापारियों के बीच ऐसे उपकरणों के लिए सबसे तेज़ तैनाती है।

सीमा पार डेटा प्रवाह आसान बनाने से भारत में बढ़ेगा डेटा सेंटर निवेश: रिपोर्ट

IANS | September 11, 2023 4:10 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। मैत्रीपूर्ण सीमा-पार डेटा प्रवाह के दम पर भारत, इंडोनेशिया और मलेशिया में डेटा सेंटर क्षमता अगले पांच साल में 10-25 प्रतिशत औसत वार्षिक दर (सीएजीआर) से बढ़ने की संभावना है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

नोकिया ने भारत में 11जीबी रैम के साथ नया 5जी स्मार्टफोन 'जी42' किया लॉन्च

IANS | September 11, 2023 3:30 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। नोकिया फोन की होम कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को भारत में 11 जीबी रैम के साथ एक नया 5जी स्मार्टफोन "जी42" लॉन्च किया।

भारत का सर्जिकल टांके का बाजार 2030 में बढ़कर 38 करोड़ डॉलर हो जाएगा: रिपोर्ट

IANS | September 11, 2023 3:16 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। घरेलू सर्जिकल टांके का बाजार 13 प्रतिशत से अधिक की औसत वार्षिक दर से बढ़ता हुआ 2030 तक 38 करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।