भारतीय खगोलविद मेघनाद साहा के फैन थे आइंस्टाइन
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। आमतौर पर आम लोग वैज्ञानिकों के बारे में यही सोचते हैं कि वे कुछ अलग ही तरह के प्राणी होते हैं। वैज्ञानिकों की शख्सियत ही कुछ ऐसी है, जो आम लोगों की समझ से परे होती है। अपनी प्रयोगशालाओं में तरह-तरह के प्रयोगों में लीन रहना, तर्क-वितर्क में हमेशा अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाना, वे अपनी अलग ही दुनिया में खोए रहते हैं, लेकिन उनके जैसा बनना हर किसी के बस की बात नहीं।