एआई रोबोट घर में बन रहा हमारा निजी सहायक, हर काम के लिए तैयार
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) हमेशा से ही अभूतपूर्व तकनीकी इनोवेशन का मंच रहा है। इस साल भी कोई अपवाद नहीं रहा। रोबोटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में की गई अविश्वसनीय प्रगति को प्रदर्शित करते हुए एआई-संचालित रोबोट 'सीईएस 2024' के केंद्र में रहे।