स्टैंड-अप इंडिया स्कीम के तहत रिकॉर्ड 61,020 करोड़ रुपये के लोन किए गए स्वीकृत: केंद्र

IANS | April 5, 2025 10:49 AM

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टैंड-अप इंडिया योजना ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार वृद्धि दर्ज करवाई है, जिसके तहत स्वीकृत की गई कुल लोन राशि 31 मार्च, 2019 को 16,085.07 करोड़ रुपये से बढ़कर 17 मार्च, 2025 तक 61,020.41 करोड़ रुपये हो गई है। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से दी गई।

जोहो के श्रीधर वेम्बू ने डीप टेक इनोवेटर्स से कहा, 'अपनी असल टेक्नोलॉजी क्षमता को प्रदर्शित करें'

IANS | April 4, 2025 4:04 PM

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। एंटरप्राइज क्लाउड सॉफ्टवेयर प्रमुख 'जोहो' के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने शुक्रवार को भारत में डीप टेक इनोवेशन की ओर बदलाव के लिए अपना जोरदार समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने इंजीनियरों और स्टार्टअप्स से कहा कि वे आस्तीन ऊपर चढ़ाएं और अपनी वास्तविक तकनीकी क्षमताओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें।

दोनों देशों के लिए लाभकारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से टैरिफ का प्रभाव कम होने की उम्मीद : रिपोर्ट

IANS | April 4, 2025 3:13 PM

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने का भारत पर सीधा प्रभाव अभी तक अस्थिर लग रहा है और इस साल के अंत तक पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते से इसका प्रभाव सीमित हो जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ाने के लिए यूपीआई लिंक का दिया प्रस्ताव

IANS | April 4, 2025 3:06 PM

बैंकॉक, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के यूपीआई को बिम्सटेक देशों के पेमेंट सिस्टम से जोड़ने का प्रस्ताव दिया। इससे ग्रुप के सदस्य देशों के बीच व्यापार और पर्यटन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

वित्त वर्ष 24 में एटेरो का मुनाफा 31 प्रतिशत गिरा, आय 1,000 करोड़ रुपये के पार

IANS | April 4, 2025 2:25 PM

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस) इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट रीसाइक्लिंग स्टार्टअप एटेरो के शुद्ध मुनाफे में वित्त वर्ष 24 में 31 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इसकी वजह कंपनी के खर्च में इजाफा होना है।

भारतीय स्टार्टअप स्वेदशी एआई बनाने पर दें ध्यान : अमिताभ कांत

IANS | April 4, 2025 2:18 PM

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि भारत को एआई जैसी अपनी खुद की एडवांस टेक्नोलॉजी बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके साथ ही देश को टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रगति को लेकर दूसरे देशों पर निर्भर रहने से भी बचना होगा।

भारत के टॉप शहरों में मौजूदा इमारतों को अपग्रेड करने में 45,000 करोड़ के निवेश अवसर मौजूद

IANS | April 4, 2025 1:18 PM

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के टॉप सात शहरों में ऑफिस मार्केट में रेट्रोफिटिंग और मौजूदा इमारतों को अपग्रेड करने में अनुमानित 45,000 करोड़ रुपए (लगभग 5.3 बिलियन डॉलर) के अवसर मौजूद हैं। यह जानकारी शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

सरकार से नहीं मिलता कोई स्पेशल ट्रीटमेंट, यूएसटीआर की टिप्पणी पर एलआईसी ने दिया जवाब

IANS | April 4, 2025 12:12 PM

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसे सरकार या किसी विनियामक प्राधिकरण से किसी तरह का कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलता है। यह बात यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) की रिपोर्ट में दावा किए जाने के बाद कही गई है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र द्वारा एलआईसी को फेवरेबल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एआई को लेकर 'भारत' की तारीफों के पुल बांधे

IANS | April 4, 2025 11:27 AM

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में भारत की तारीफ करते हुए कहा कि क्रिएटिविटी और एआई अपनाने के मामले में भारत दुनिया से आगे निकल रहा है।

भारतीय रेलवे की कोच मैन्युफैक्चरिंग में वित्त वर्ष 25 में हुई 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी

IANS | April 4, 2025 10:38 AM

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 25 में 7,134 कोच मैन्युफैक्चर किए हैं। इसमें सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।