'हमें खुशी है कि वह अनुराधापुरा आए' पीएम मोदी के दौरे पर बोले लोग

IANS | April 6, 2025 1:13 PM

कोलंबो, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका दौरे के तीसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अनुराधापुरा में महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भी मौजूद थे। दोनों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी को देखने के लिए प्लेटफॉर्म पर भारी संख्या में प्रवासी भारतीय और श्रीलंकाई मूल के लोग मौजूद थे।

भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में बढ़ रही आदिवासी उद्यमियों की भूमिका: केंद्र

IANS | April 6, 2025 12:01 PM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस) जनजातीय कार्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कम से कम 45 स्टार्टअप ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में आदिवासी उद्यमियों की बढ़ती भूमिका को प्रदर्शित किया है। यह आदिवासी प्रतिभाओं को सशक्त बनाने में एक बड़ी उपलब्धि है।

भारत में कुल बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 39.2 प्रतिशत, डीमैट अकाउंट में भी हुई वृद्धि

IANS | April 6, 2025 11:05 AM

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में कुल बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 39.2 प्रतिशत है। वहीं, भारत में बैंक खातों में जमा धन में महिलाओं का योगदान 39.7 प्रतिशत है। यह जानकारी सरकार द्वारा रविवार को दी गई।

एलन मस्क का 'ग्रोक-3' चीन के 'डीपसीक' से बेहतर : रिपोर्ट

IANS | April 5, 2025 5:49 PM

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते ट्रेंड के बीच एलन मस्क के स्वामित्व वाले 'ग्रोक' और चीन के 'डीपसीक' मॉडल अब एआई क्षमता के मामले में सबसे आगे बने हुए हैं। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक मॉडल एक्सेसिबिलिटी और एफिशिएंसी के मामले में बेहतर है, वहीं दूसरा वृहत पैमाने के मामले में। हालांकि, दोनों ही मॉडल के प्रशिक्षण के संसाधनों में काफी भिन्नता है।

भारत वैश्विक पूंजी के लिए आकर्षक गंतव्य बना हुआ है : विशेषज्ञ

IANS | April 5, 2025 4:41 PM

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि मजबूत आर्थिक दृष्टिकोण, नीतिगत सुधारों और लचीले बाजार के साथ भारत वैश्विक पूंजी के लिए आकर्षक गंतव्य बना हुआ है।

वित्त वर्ष 2026 में भारत की 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड 6.25-6.55 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान

IANS | April 5, 2025 3:54 PM

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2026 में भारत के 10 वर्षीय बॉन्ड पर यील्ड 6.25-6.55 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई।

'भारत' इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित विकास में ग्लोबल लीडर बनने के लिए तैयार : पीयूष गोयल

IANS | April 5, 2025 2:59 PM

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित विकास में ग्लोबल लीडर के रूप में उभरेगा।

रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर वैश्विक अर्थशास्त्रियों ने चेताया, मंदी की ओर बढ़ रहे अमेरिका के कदम

IANS | April 5, 2025 1:44 PM

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक ब्रोकरेज और अर्थशास्त्रियों ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा घोषित रेसिप्रोकल टैरिफ के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भविष्य में अमेरिका में मंदी के आने की चेतावनी दी है।

सोशल मीडिया पर वॉरेन बफेट से जुड़ी वायरल हो रही सभी टिप्पणियां झूठी : बर्कशायर हैथवे

IANS | April 5, 2025 1:18 PM

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी बर्कशायर हैथवे ने कहा कि एक्स, टिकटॉक और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वॉरेन बफेट द्वारा आर्थिक नीतियों पर कथित तौर पर की गई टिप्पणियों को लेकर प्रसारित सारी रिपोर्ट झूठी हैं।

भारत- अमेरिका व्यापार वार्ता मार्केट सेंटिमेंट के लिहाज से महत्वपूर्ण: विशेषज्ञ

IANS | April 5, 2025 11:48 AM

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बाजार विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत सुस्त रही है, जिसका मुख्य कारण अमेरिका द्वारा अपेक्षा से अधिक टैरिफ लगाया जाना है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के परिणामस्वरूप किसी भी तरह का विकास बाजार के लिए सहायक हो सकता है।