नागरिकों के लिए उन्हीं की भाषा में शिकायतें दर्ज करवाना होगा आसान, सरकार जल्द ला रही एक बहुभाषी समाधान
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) के लिए एक मल्टीमॉडल, बहुभाषी (मल्टीलिंग्वल) ई-गवर्नेंस समाधान लागू करने के लिए डिजिटल इंडिया 'भाषिणी' के साथ सहयोग की घोषणा की है।