घरेलू मांग की मजबूती के कारण भारत पर अमेरिकी टैरिफ का असर रहेगा कम : मॉर्गन स्टेनली
नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी ट्रेड टैरिफ को लेकर घरेलू मांग की मजबूती के कारण भारत और जापान सबसे कम प्रभावित अर्थव्यवस्थाएं हैं। शुक्रवार को जारी मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।