टेस्ला ने फिर दी मालिकों को धमकी, एक साल के अंदर साइबरट्रक बेचने पर करना होगा 50,000 डॉलर का भुगतान
सैन फ्रांसिस्को, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला ने एक बार फिर अपने नए लॉन्च किए गए साइबरट्रक के मालिकों पर स्वामित्व के पहले वर्ष के भीतर वाहन बेचने की कोशिश करने पर 50,000 डॉलर का मुकदमा करने की धमकी दी है।