देश में वित्तीय समावेशन में बड़ी भूमिका निभा रहा यूपीआई, डिजिटल लेनदेन में हिस्सेदारी बढ़कर 84 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) की देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है और वित्त वर्ष 24 में भारत में हुए पांच डिजिटल लेनदेन में से चार यूपीआई के माध्यम से हुए थे।