वित्त वर्ष 25 में भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नियुक्तियों में 18 प्रतिशत की हो सकती है वृद्धि: रिपोर्ट
बेंगलुरु, 21 मार्च (आईएएनएस)। भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नियुक्तियों में वित्त वर्ष 25 में 18 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इसकी वजह देश के द्वारा 2030 तक 500 गीगावाट की गैर-जीवाश्म ईंधन से संचालित ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित करना है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।