एनएसई की निवेशकों को बड़ी चेतावनी, बिना अनुमति के यह 5 लोग सोशल मीडिया पर दे रहे इन्वेस्टमेंट टिप्स
मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने गुरुवार को बिना अनुमति के निवेशकों को सलाह देने वाले 5 लोगों के बारे में चेतावनी जारी की है। इनमें कृष्णम राजू, प्रतिबान, पूजा शर्मा, अमन, और एम अमित शामिल हैं।