माइक्रोसॉफ्ट के साथ केंद्र की बड़ी पहल, अब एनसीएस प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगी 15000 से ज्यादा कंपनियां
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। ग्लोबल सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत सरकार के साथ मिलकर एक बड़ी पहल की है। माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को बताया कि वह श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ मिलकर सरकारी रोजगार प्लेटफॉर्म्स पर एआई-संचालित चैटबॉट्स शुरू करेगा, जो कामगारों को जरूरी जानकारी प्रदान करेगा और प्रक्रियाओं को आसानी बनाएगा।