फैशन कंपनी कैंटाबिल का चौथी तिमाही में मुनाफा 34 प्रतिशत से अधिक गिरा

IANS | May 16, 2025 7:08 PM

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। फैशन कंपनी कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिडेट ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी के मुनाफे में 34 प्रतिशत से अधिक की कमी देखने को मिली है।

हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा चौथी तिमाही में 4 प्रतिशत गिरा, आय बढ़ी

IANS | May 16, 2025 5:48 PM

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी के मुनाफे में कमी देखने को मिली है।

भारत के पहले संयुक्त डिग्री कार्यक्रम के लिए मोहन बाबू विश्वविद्यालय ने क्यूएस-टॉप 100 पेन स्टेट के साथ साझेदारी की

IANS | May 16, 2025 5:45 PM

तिरुपति, 16 मई (आईएएनएस)। मोहन बाबू विश्वविद्यालय (एमबीयू) ने अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी (पेन स्टेट) के साथ मिलकर भारतीय छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया। इस साझेदारी के तहत भारत में पहली बार क्यूएस टॉप 100 रैंक वाली वैश्विक यूनिवर्सिटी के साथ संयुक्त डिग्री प्रोग्राम शुरू किया गया है, जो उच्च शिक्षा के अवसरों को नया रूप देगा।

आईआईएफटी ने दुबई में पहला विदेशी कैंपस खोलकर अपने ग्लोबल फुटप्रिंट का किया विस्तार

IANS | May 16, 2025 4:52 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत स्वायत्त निकाय भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) ने शुक्रवार को दुबई में अपना पहला विदेशी कैंपस खोलने की घोषणा की।

सेंसेक्स लाल निशान में बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हुई खरीदारी

IANS | May 16, 2025 4:13 PM

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200.15 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,330.59 और निफ्टी 42.30 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,019.80 पर था।

भारत में सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द होने के बाद तुर्किये कंपनी सेलेबी के शेयर 10 प्रतिशत लुढ़के

IANS | May 16, 2025 3:16 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारत में सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द होने के बाद तुर्की की ग्राउंड-हेंडलिंग कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज के शेयर में शुक्रवार को 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

देश में अल्कोहलिक पेय पदार्थ निर्माताओं का राजस्व वित्त वर्ष 2026 में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगा: रिपोर्ट

IANS | May 16, 2025 2:57 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। देश में अल्कोहलिक पेय पदार्थ (अल्कोबेव) निर्माताओं का राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 में 8-10 प्रतिशत बढ़कर 5.3 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा, जो पिछले तीन वित्त वर्षों में 13 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) की गति को बनाए रखेगा। यह जानकारी शुक्रवार को जारी क्रिसिल की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई।

अटल पेंशन योजना के 7.65 करोड़ सब्सक्राइबर्स में 48 प्रतिशत महिलाएं :सरकार

IANS | May 16, 2025 2:42 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। अटल पेंशन योजना के 7.65 करोड़ सब्सक्राइबर्स में से 48 प्रतिशत महिलाएं हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए डेटा में यह जानकारी दी गई।

भारत- यूरोपीय संघ मिलकर समुद्री प्लास्टिक कूड़े और कचरे से खोजेंगे ग्रीन हाइड्रोजन समाधान

IANS | May 16, 2025 2:05 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने दो प्रमुख रिसर्च और इनोवेशन पहलों की शुरुआत की है, जो समुद्री प्लास्टिक कूड़े (एमपीएल) और कचरे से ग्रीन-हाइड्रोजन समाधान से जुड़ी हैं।

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता: 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार में सालाना 15 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

IANS | May 16, 2025 12:18 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार में 2030 तक सालाना करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। यह मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) एक साल में लागू हो जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई।