भारत के आरईआईटी सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, मार्केट कैप में हांगकांग को पछाड़ा
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) सेक्टर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत के आरईआईटी की कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 2.3 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसी के साथ भारत ने हांगकांग के आरईआईटी बाजार को भी पीछे छोड़ दिया है।