भारत में यात्री वाहनों की बिक्री मार्च में 16 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

IANS | April 14, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 4,42,460 यूनिट्स हो गई है। इसकी वजह मांग में सुधार और डीलरशीप के पास अधिक इन्वेंट्री होना था। यह जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) की ओर से मंगलवार को दी गई।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी : परंपरा और तकनीक का मेल, सूर्योदय से शुरू होती है समय की गणना

IANS | April 14, 2026 2:39 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आपने सेल और बिजली से चलने वाली कई घड़ियां तो देखी होंगी, लेकिन क्या कभी सूरज से चलने वाली प्राचीन वैदिक घड़ी के बारे में सुना है? जी हां, हम बात कर रहे हैं विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की, जो विद्या और आधुनिक तकनीक का अद्भुत मेल मानी जाती है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने भारतीय कंपनियों में सबसे अधिक 87.3 का ईएसजी स्कोर हासिल किया

IANS | April 14, 2026 12:39 PM

अहमदाबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड (केयरएज-ईएसजी) से 87.3 के स्कोर के साथ ईएसजी 1 प्लस रेटिंग प्राप्त हुई है, जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) में पंजीकृत एक ईएसजी रेटिंग एजेंसी है।

आर्टेमिस II की सफलता के बाद आर्टेमिस III के लॉन्च की तैयारी में जुटा नासा, मून मिशन के बारे में दी जानकारी

IANS | April 14, 2026 10:55 AM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। चंद्रमा पर मानव वापसी की दिशा में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा तेजी से आगे बढ़ रहा है। आर्टेमिस 2 मून मिशन की सफलता के बाद अब नासा अगले मिशन आर्टेमिस 3 और आर्टेमिस 4 लॉन्च की तैयारी में जुट गया है।

दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में एआई निभाएगा बड़ी भूमिका : एक्सपर्ट्स

IANS | April 14, 2026 10:21 AM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे सटीक उपयोग वाली दवाई हालिस करने और इनोवेशन के नेतृत्व वाले हेल्थकेयर इकोसिस्टम को बनाने में मदद मिलेगी। यह जानकारी एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई।

स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लॉन्च किया 10,000 करोड़ रुपए का 'स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0'

IANS | April 13, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने सोमवार को 'स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0' (एफओएफ 2.0) लॉन्च किया, और देश भर के स्टार्टअप्स के लिए वेंचर और ग्रोथ कैपिटल की उपलब्धता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10,000 करोड़ के नए फंड की घोषणा की।

नवाचार के दम पर भारत वैश्विक फार्मा सेक्टर में नेतृत्व करने को तैयार: जेपी नड्डा

IANS | April 13, 2026 6:32 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि देश का फोकस अब बायोलॉजिक्स, बायोसिमिलर्स और स्पेशलिटी दवाओं पर है, जिसके चलते भारत आने वाले समय में वैश्विक फार्मा सेक्टर में नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

भारत-टास्क फोर्सः कैंसर व टीबी का पता लगाने के लिए एआई टूल

IANS | April 13, 2026 2:56 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने भारत-टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स का मूल उद्देश्य स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी एवं कृषि में एआई आधारित रिसर्च को बढ़ावा देना है।

'मेक इन इंडिया' को बड़ा बढ़ावा: भारत में तेजस फाइटर जेट इंजन का रिपेयर सेंटर बनाने के लिए जीई एयरोस्पेस और भारतीय वायुसेना ने किया समझौता

IANS | April 13, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। 'मेक इन इंडिया' पहल को मजबूती देते हुए अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने सोमवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के साथ एक नया समझौता किया है। इसके तहत भारत में एफ404-आईएन20 इंजन के लिए रिपेयर और मेंटेनेंस सुविधा (डिपो) स्थापित की जाएगी, जो एचएएल के तेजस फाइटर जेट को शक्ति प्रदान करते हैं।

भारत के आईटी सेक्टर में रिकवरी के संकेत, ग्रोथ आउटलुक में भी हो रहा सुधार: रिपोर्ट

IANS | April 13, 2026 2:31 PM

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के आईटी में रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं और साथ ही, मजबूत आधार के साथ ग्रोथ आउटलुक में सुधार हो रहा है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।