केंद्र सरकार हाईस्पीड, अल्ट्रा-लो लेटेंसी 5जी सर्विस के लिए तकनीक करेगी विकसित

IANS | November 9, 2024 10:56 AM

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार हाईस्पीड और अल्ट्रा-लो लेटेंसी 5जी सेवाओं के लिए एक टेक्नोलॉजी विकसित करने जा रही है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने शनिवार को कहा कि विभाग ने लिनियराइज्ड एम्पलीफायर टेक्नोलॉजी सर्विसेज और वेदांग रेडियो टेक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारत ने चीन को लगातार दूसरे साल पछाड़ा

IANS | November 8, 2024 2:01 PM

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने लगातार दूसरे साल क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में चीन को पीछे छोड़ दिया है, जो देश की उच्च शिक्षा में तेजी से होते सुधार का संकेत है।

200 महिला उद्यमी निवेशकों से जुटाएंगी 850 करोड़ रुपये: गोल्डमैन सैश

IANS | November 8, 2024 12:53 PM

बेंगलुरु, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में कम से कम 200 महिला उद्यमी निवेशकों से करीब 850 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) जुटाने को तैयार है। इस राशि का उपयोग कारोबार के विस्तार और नई जॉब पैदा करने के लिए किया जाएगा। गोल्डमैन सैश द्वारा यह ऐलान किया गया।

स्विगी आईपीओ को निवेशकों से ठंडा रिस्पॉन्स, दूसरे दिन 0.35 गुणा सब्सक्राइब

IANS | November 7, 2024 7:42 PM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। स्विगी आईपीओ को गुरुवार को सब्सक्रिप्शन खुलने के दूसरे दिन निवेशकों से ठंडा रिस्पॉन्स मिला। 11,327 करोड़ रुपये का आईपीओ अब तक 35 प्रतिशत या 0.35 गुणा ही सब्सक्राइब हुआ है।

फिजिक्स वाला का घाटा पिछले वित्त वर्ष में 346 प्रतिशत बढ़कर 375 करोड़ रुपये रहा

IANS | November 7, 2024 5:02 PM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। एडटेक कंपनी फिजिक्स वाला का घाटा वित्त वर्ष 2023-24 में 346 प्रतिशत बढ़कर 375 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 में उसे 84 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर में 6.3 प्रतिशत बढ़कर हुई 138.5 लाख

IANS | November 7, 2024 3:54 PM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर में 6.3 प्रतिशत बढ़कर 138.5 लाख हो गई, जो पिछले महीने 130.3 लाख थी। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

ईडी ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन से जुड़े कई विक्रेताओं पर मारे छापे

IANS | November 7, 2024 3:22 PM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को देश में कई जगहों पर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन से जुड़े कई विक्रेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी गतिविधियों को लेकर छापेमारी की।

10 में से तीन से ज्यादा भारतीय अल्ट्रा-लग्जरी घरों को खरीदने में दिखा रहे रुचि: रिपोर्ट

IANS | November 7, 2024 2:32 PM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। हर 10 में से 3 से ज्यादा (35 प्रतिशत) भारतीय प्रॉपर्टी खरीदार लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी घरों में रुचि दिखा रहे हैं। यह पिछली तिमाही के आंकड़े 18 प्रतिशत से करीब दोगुना है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

त्योहारी सीजन में ऑटो सेक्टर की खुदरा बिक्री में 32 प्रतिशत का उछाल दर्ज

IANS | November 7, 2024 1:31 PM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन में बड़ी छूट और उच्च ग्रामीण आय के कारण भारत के ऑटो सेक्टर की खुदरा बिक्री में तेजी दर्ज हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कारों, दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की कुल खुदरा बिक्री अक्टूबर में 32 प्रतिशत से बढ़कर 28.33 लाख यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 21.44 यूनिट थी।

भारत में 5,113 करोड़ रुपये निवेश करेगा डॉयचे बैंक

IANS | November 7, 2024 12:04 PM

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मन ऋणदाता डॉयचे बैंक ने भारत में अपने परिचालन को मजबूत करने के लिए 5,113 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी निवेश करने की घोषणा की है।