रिसर्च को 'लग्जरी' की जगह एक राष्ट्रीय जरूरत के रूप में देखे भारत : नारायण मूर्ति
मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। आईटी कंपनी इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने गुरुवार को भारत में साइंटिस्ट, स्कॉलर्स और इनोवेटर्स के लिए एक मजबूत और अधिक सपोर्टिव इकोसिस्टम की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश को रिसर्च एक लग्जरी की जगह एक राष्ट्रीय जरूरत के रूप में देखे जाने की जरूरत है।