मजबूत ग्लोबल संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद
मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 319.07 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,535.35 और निफ्टी 82.05 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,574.35 पर बंद हुआ।