भारत की थर्ड पार्टी डेटा सेंटर क्षमता वित्त वर्ष 2028 तक 2,500 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर एक बड़े विस्तार की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की थर्ड पार्टी डेटा सेंटर (डीसी) क्षमता वित्त वर्ष 2025 के 1,250 मेगावाट से बढ़कर वित्त वर्ष 2028 में दोगुनी होकर 2,400-2,500 मेगावाट हो जाएगी।