सरकार ने एचसीएलसॉफ्टवेयर के साथ बढ़ाया सहयोग का हाथ, स्टार्टअप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम होगा बूस्ट

IANS | October 26, 2024 12:15 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्टार्टअप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने सॉफ्टवेयर के क्षेत्र की द‍िग्‍गज कंपनी एचसीएलसॉफ्टवेयर के साथ सहयोग का हाथ बढ़ाया है।

भारत में वित्त वर्ष 2014 से आय असमानता में 74 प्रतिशत की गिरावट, प्रत्यक्ष कर संग्रह रहा 14 वर्षों में सबसे ज्यादा

IANS | October 26, 2024 12:09 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पांच लाख रुपये तक सालाना कमाने वालों की आय असमानता में वित्त वर्ष 2013-14 और 2022-23 के बीच गिरावट दर्ज हुई है। जो साफ बताता है कि सरकार के निरंतर सार्थक प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और निम्न आय वालों की आमदनी में इजाफा हुआ है।

ओला इलेक्ट्रिक का शेयर अपने आईपीओ प्राइस के करीब पहुंचा, ऑल-टाइम हाई से 50 प्रतिशत फिसला

IANS | October 25, 2024 5:56 PM

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबार के दौरान शेयर कुछ देर के लिए आईपीओ प्राइस 76 रुपये पर पहुंच गया था और दिन के अंत में यह 77.29 रुपये पर बंद हुआ।

30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत को कार्यबल में लिंग अंतर को कम करना होगा: रिपोर्ट

IANS | October 25, 2024 4:15 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत को 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए कार्यबल में 14.5 करोड़ महिलाओं को जोड़कर लिंग अंतर कम करना होगा। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

केंद्र सरकार के पेंशन भोगियों को 80 वर्ष की उम्र के बाद मिलेगी अतिरिक्त अनुकंपा पेंशन

IANS | October 25, 2024 2:45 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस) । केंद्र सरकार के 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के पेंशन भोगियों को अब सरकार अतिरिक्त पेंशन का लाभ देगी। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की एक हालिया अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार के इन पेंशन भोगियों को अनुकंपा भत्ता नामक अतिरिक्त पेंशन मिलेगी।

डीबीटी योजनाओं से भारत ने पिछले 8 वर्षों में 40 अरब डॉलर चोरी होने से बचाए : केंद्रीय वित्त मंत्री

IANS | October 25, 2024 1:03 PM

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, सरकार की प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजनाओं से भारत ने पिछले आठ वर्षों में 40 अरब डॉलर की राशि चोरी होने से बचाई है।

अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने 1,000 करोड़ रुपये के वीसी फंड को दी मंजूरी

IANS | October 25, 2024 11:35 AM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 1,000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड (वीसी फंड) की स्थापना को मंजूरी दी है। सरकार के इस कदम से निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

आईजीटी सॉल्यूशंस ने अमेजन वेब सर्विसेज के साथ की साझेदारी

IANS | October 24, 2024 4:44 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईजीटी सॉल्यूशंस ने कारोबार संचालन में क्रांति लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि भर्ती और खरीद प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से एडवांस जेनरेटिव एआई प्लेटॉर्म टेकबड डॉट एआई लॉन्च करने के लिए अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के साथ एक साझेदारी की है।

सरकार देश में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप के विकास पर दे रही ध्यान: केंद्रीय मंत्री

IANS | October 24, 2024 1:26 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस) । भारत सरकार देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की योजना के तहत काम कर रही है। केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने गुरुवार को कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसा इकोसिस्टम बना रही है, जो व्यवसायों और स्टार्टअप के विकास के लिए अनुकूल हो।

भारत का शिक्षा पर खर्च चीन और जापान जैसे देशों से ज्यादा, जीडीपी का 4.6 प्रतिशत तक किया निवेश : यूनेस्को

IANS | October 24, 2024 12:43 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने देश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 2015 से 2024 के बीच इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप निवेश किया है।