अदाणी पोर्ट्स का कार्गो वॉल्यूम जुलाई में 8 प्रतिशत बढ़ा, कंटेनर वॉल्यूम में हुई 22 प्रतिशत की वृद्धि
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने जुलाई में कार्गो वॉल्यूम में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और 40.2 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) कार्गो हैंडल किया है।