भारत में तेजी से बढ़ रहा प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट, इस फेस्टिव सीजन में बिक्री में 18 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान
नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। आने वाले फेस्टिव सीजन में भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़ सकती है। साथ ही मार्केट वैल्यू में 24 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।