इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च

IANS | July 26, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। दुनियाभर में हर साल लाखों बच्चे निमोनिया जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आते हैं और बड़ी संख्या में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। गरीब और विकासशील देशों में यह बीमारी बच्चों की मौत का बड़ा कारण बनी हुई है। ऐसे में अब एक नई अंतरराष्ट्रीय रिसर्च सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि निमोनिया से पीड़ित बच्चे की तबीयत में सुधार होने के बाद इंजेक्शन की जगह मुंह से दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा देना पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है।

चेन्नई और अहमदाबाद में जनवरी-जून अवधि में मिड-साइज ऑफिस स्पेस की लीजिंग में हुई मजबूत बढ़ोतरी

IANS | July 26, 2026 1:10 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। चेन्नई में मिड-साइज ऑफिस स्पेस (50,000–1,00,000 वर्ग फुट) की लीजिंग गतिविधि 2026 की पहली छमाही में लगभग दोगुनी होकर 12 लाख वर्ग फुट पर पहुंच गई, जो कि 2025 की पहली छमाही में 6 लाख वर्ग फुट थी।

एसोचैम इन्वेस्टर कनेक्ट में 70 स्टार्टअप्स ने मांगा 1,500 करोड़ रुपए का निवेश

IANS | July 25, 2026 7:52 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। एसोचैम इन्वेस्टर कनेक्ट के दूसरे संस्करण में देश भर के करीब 70 स्टार्टअप्स ने लगभग 1,500 करोड़ रुपए के निवेश की मांग की। उद्योग संगठन ने शनिवार को बताया कि इस कार्यक्रम में उद्यमियों, निवेशकों, कॉरपोरेट कंपनियों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाकर भारत के इनोवेशन-आधारित स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

फर्जी 'एयर सुविधा 2.0' वेबसाइटों से सावधान रहें यात्री, सरकार ने जारी की चेतावनी

IANS | July 25, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को यात्रियों से अपील की कि वे 'एयर सुविधा 2.0' की आधिकारिक वेबसाइट की सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद ही अपनी व्यक्तिगत या यात्रा संबंधी जानकारी साझा करें, क्योंकि कुछ फर्जी वेबसाइटें लोगों को गुमराह कर रही हैं।

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने तय किया 1,200 किलोमीटर का सफर; 3,200 लीटर डीजल की बचत

IANS | July 25, 2026 4:58 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, जो 10-कोच मॉडल है और संचालन के दौरान केवल जलवाष्प उत्सर्जित करती है, ने सफलतापूर्वक 1,200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया है। इस दौरान 3,200 लीटर से अधिक डीजल की बचत हुई। यह जानकारी रेलवे मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी।

दुनिया भर में ठप हुई चैटजीपीटी की सेवाएं, 1,500 से अधिक यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत

IANS | July 25, 2026 4:49 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी ओपनएआई का चैटजीपीटी शनिवार को वैश्विक तकनीकी बाधा का शिकार हो गया। इस दौरान दुनिया भर में 1,500 से अधिक यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर सेवाएं प्रभावित होने की शिकायत दर्ज कराई।

अमेरिका के सेक्शन 301 शुल्क में भारत को मिली राहत, कम टैरिफ श्रेणी में रखा गया; जल्द व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध: सरकार

IANS | July 25, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि फोर्स्ड लेबर से जुड़े सेक्शन 301 की जांच के दौरान भारत ने पूरे समय अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा। इसी का परिणाम है कि अंतिम फैसले में भारत को अतिरिक्त टैरिफ की निचली श्रेणी में रखा गया है, जिससे भारतीय निर्यात को कई प्रमुख क्षेत्रों में तुलनात्मक लाभ मिलेगा।

भारत-ब्रिटेन एफटीए से 2030 तक 115 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है द्विपक्षीय व्यापार, 7-10 लाख नई नौकरियों के सृजन होने की उम्मीद: एसोचैम

IANS | July 25, 2026 4:04 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और ब्रिटेन के बीच लागू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 58 अरब डॉलर (2025-26) से बढ़कर 115 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। साथ ही, इससे 7 से 10 लाख नए रोजगार सृजन होने की संभावनाएं हैं। यह जानकारी एसोचैम की एक नई स्टडी में सामने आई है।

महानदी ऑफशोर बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नया अध्याय: हरदीप पुरी

IANS | July 25, 2026 3:46 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को महानदी अपतटीय (ऑफशोर) बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू होने की घोषणा करते हुए इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में "एक नए अध्याय की शुरुआत" बताया।

स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम से 4.32 लाख ग्रामीण उद्यमों को मिला सहारा, 86 प्रतिशत उद्यमी वंचित वर्गों से: सरकार

IANS | July 25, 2026 1:33 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को बताया कि स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एसवीईपी) के तहत जून 2026 के अंत तक 4.32 लाख ग्रामीण उद्यमों को सहायता प्रदान की गई है। इस योजना से उद्यमियों की आय और मुनाफे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, साथ ही समाज के वंचित वर्गों के लोगों को उद्यमिता से जोड़ने में भी सफलता मिली है।