इस फेस्टिव सीजन में अपनों को दें फास्टैग एनुअल पास का तोहफा : केंद्र
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र ने शनिवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का 'राजमार्गयात्रा' ऐप यूजर्स को फास्टैग एनुअल पास उपहार में देने की सुविधा देता है। सरकार ने नागरिकों से दिवाली और फेस्टिव सीजन में इसे यात्रियों के लिए एक आदर्श उपहार मानने का आग्रह किया।