श्री आदिकेशव पेरुमल मंदिर: 108 वैष्णव मंदिरों में खास है ये मंदिर, योगनिद्रा की अवस्था में दर्शन देते हैं भगवान विष्णु
नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। देश के हर हिस्से में भगवान विष्णु अलग-अलग रूपों में विराजमान हैं। कहीं उन्हें विट्ठल कहा जाता है तो कहीं जगन्नाथ के रूप में पूजा जाता है, लेकिन तमिलनाडु के तिरुवत्तार में भगवान राक्षसों का वध करने के बाद योगनिद्रा अवस्था में विराजमान हैं।