झारखंड में नई सरकार के लिए 'लालू-राबड़ी मॉडल' दोहराने की तैयारी, सीएम हाउस में महागठबंधन विधायकों की बड़ी बैठक
रांची, 2 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में बदलते राजनीतिक और कानूनी घटनाक्रमों के बीच अगले कुछ दिनों में नई सरकार गठित होने की संभावना तेज हो गई है। तीन जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन के आवास में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है।