सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को दलबदल याचिका पर फैसले के लिए 10 दिन की मोहलत दी
नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शिवसेना में दो फाड़ मामले में लंबित दलबदल याचिकाओं पर फैसला करने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया।