वसुंधरा, शिवराज के साथ-साथ संसद से इस्तीफा देकर विधायक बने नेताओं को भी मिलेगी अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के चयन के साथ ही उन नेताओं के भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं जिन्होंने पार्टी आलाकमान के आदेश पर विधान सभा का चुनाव जीतने के बाद संसद से इस्तीफा दे दिया था।