'एक बार फिर से मोदी सरकार' के नारे के साथ नड्डा ने शुरू किया देशव्यापी 'वॉल राइटिंग' अभियान
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर नई दिल्ली की एक दीवार पर 'एक बार फिर से मोदी सरकार' के नारे के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को 'वॉल राइटिंग' अभियान का शुभारंभ कर दिया।