बिहार : सीट बंटवारे से पहले राजद के उम्मीदवारों को सिंबल दिए जाने पर भाजपा ने किया कटाक्ष
पटना, 21 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। ऐसे में बिना सीट बंटवारे के महागठबंधन में शामिल राजद द्वारा कथित तौर पर कई उम्मीदवारों को सिंबल बांटने पर भाजपा ने कटाक्ष किया है।