'मुझे जीते जी और मरने के बाद भी जमीन में गाड़ नहीं पाओगे', प्रधानमंत्री मोदी का संजय राउत पर पलटवार
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी रैली को संबोधित किया। एक तरफ जहां उन्होंने कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर जमकर हमला बोला। वहीं, पीएम मोदी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के उन्हें जमीन में गाड़ देने वाली धमकी पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ये लोग मोदी को जीते हुए भी और मरने के बाद भी जिंदा नहीं गाड़ पाएंगे।