‘कोई हमें दबाव में नहीं ला सकता’, विपक्ष के मार्च पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

IANS | October 15, 2026 2:44 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के नेताओं के विरोध मार्च के बाद अदालत परिसर और उसके आसपास राजनीतिक प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश तय करने की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि कोई भी सुप्रीम कोर्ट पर दबाव नहीं बना सकता। अदालत ने इस घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया।

लद्दाख को मिली 3,350 करोड़ रुपए की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- नई पीढ़ी पर सरकार का विशेष ध्यान

IANS | October 15, 2026 1:40 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख के लिए गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।

बस्तर में नक्सलवाद ने आदिवासियों को पहुंचाया नुकसान, अब उनके घाव भरना हमारी जिम्मेदारी : अमित शाह

IANS | October 15, 2026 1:12 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के गरीब आदिवासियों को गहरी चोट पहुंचाई है। नक्सलवाद के कारण दिव्यांग हुए लोगों के जीवन में फिर से खुशियां लाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद करना सरकार की प्राथमिकता है।

सीजेपी आंदोलन 'अरब स्प्रिंग' जैसा, युवा बेहद समझदार : सैम पित्रोदा (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

प्रदिप्ती साहा | October 15, 2026 12:28 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने इसे "निडर विपक्ष, साहस और जागरूकता" का प्रतीक बताते हुए आंदोलन की तुलना 'अरब स्प्रिंग' से की। मंगलवार को उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि भले ही कभी-कभी युवाओं से गलतियां हो गई हों, लेकिन अपनी आवाज बुलंद करने के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए।

राहुल गांधी और नेहा बोरा लोकतांत्रिक विरोध नहीं, अराजकता की राजनीति कर रहे : प्रदीप भंडारी

IANS | October 15, 2026 12:23 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेहा बोरा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये दोनों लोग देश विरोधी काम कर रहे हैं। आपने राहुल गांधी को 'राजनीतिक प्रतिरोध' शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना होगा। राहुल गांधी का मकसद लोकतांत्रिक विरोध नहीं बल्कि अराजकता की आड़ में भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करना है।

'परिवार को ही प्रदेश मानने वालों की दुर्गति तय', सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज

IANS | October 15, 2026 12:13 PM

वाराणसी, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है। जिन जमीनों पर कभी माफिया का कब्जा था, वहां अब गरीबों की हवेलियां बनेंगी। प्रयागराज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए बहुमंजिला आवासीय इमारतों के निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब माफिया नहीं, माफिया की जगह मिट्टी में है, अब गरीबों के लिए बड़ी-बड़ी हवेलियां बनेंगी।

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, व्यापारिक संगठन सीटीआई ने अमित शाह को लिखा पत्र

IANS | October 15, 2026 10:31 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन के बीच दिल्ली के व्यापारियों ने राजधानी में होने वाले धरना-प्रदर्शनों और मार्च को लेकर चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों पर रोक लगाने और 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित "लहरा दो तिरंगा" मार्च को अनुमति नहीं देने की मांग की है।

जेएनयू यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

IANS | October 15, 2026 8:48 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया है।

'जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं, उन्हें बारंबार नमस्कार है', पीएम मोदी ने की स्कंदमाता की स्तुति

IANS | October 15, 2026 8:22 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि के पांचवें दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा कर देवी की स्तुति की गई। उन्होंने संस्कृत श्लोक साझा कर स्कंदमाता को नमन किया।

नवरात्रि 2026 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने स्कंदमाता को किया नमन

IANS | October 15, 2026 7:53 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि के पावन पर्व के पांचवें दिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने स्कंदमाता के चरणों में नमन किया।