बिहार एसआईआर पर चुनाव आयोग ने कहा- विपक्ष की ओर से नहीं मिली कोई आपत्ति

IANS | August 18, 2025 4:00 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में विपक्ष की 'वोटर अधिकार यात्रा' के बीच भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को विशेष गहन पुनरिक्षण (एसआईआर) को लेकर डेली बुलेटिन जारी किया है। इस बुलेटिन के मुताबिक, 1 अगस्त से 18 अगस्त के बीच किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

केंद्र ने दोहराया, यूपीआई पेमेंट पर लेनदेन शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं

IANS | August 18, 2025 2:32 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र ने सोमवार को दोहराया कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई)आधारित डिजिटल पेमेंट पर लेनदेन शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

योगी सरकार के प्रयासों से देश-विदेश में बन रहे रोजगार के अवसर

IANS | August 18, 2025 2:32 PM

लखनऊ, 18 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक पहल कर रही है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने जिस दूरदर्शिता से रोजगार सृजन की बहुआयामी रणनीति अपनाई है, रोजगार को लेकर प्रदेश सरकार की नीति अब सिर्फ स्थानीय नौकरियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की शुरुआत की है।

जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो उन्हें चुनाव आयोग से कोई आपत्ति नहीं रही : चिराग पासवान

IANS | August 18, 2025 2:11 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने को लेकर सोमवार को कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस जब इतने सालों तक सत्ता से बाहर रही, तो इन्हें चुनाव आयोग से कोई आपत्ति नहीं रही। लेकिन, आज जब यह विपक्ष में है, इन्हें कोई पूछ नहीं रहा है, तो इन लोगों को चुनाव आयोग की कार्यशैली पर शक हो रहा है। ये लोग चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

वित्त मंत्री सीतारमण के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रयासों की सराहना की

IANS | August 18, 2025 9:26 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आआईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के तौर पर सीतारमण की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नेताओं ने उनके नेतृत्व और योगदान की सराहना की।

साड़ी से लेकर आर्थिक नीतियों तक, निर्मला सीतारमण को खास बनाती है उनकी सादगी

IANS | August 17, 2025 10:39 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वालीं निर्मला सीतारमण का राजनीतिक जीवन उपलब्धियों और चुनौतियों का संगम रहा है। वित्त मंत्री के रूप में वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला मंत्री हैं। तमिलनाडु के मदुरै से लेकर दिल्ली के सत्ता गलियारों तक उनकी प्रभावशाली उपस्थिति महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मध्य प्रदेश : दमोह में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कारीगरों के लिए वरदान, कौशल को मिल रही पहचान

IANS | August 17, 2025 9:37 PM

दमोह, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना न केवल देश के करोड़ों कारीगरों के हुनर को तराश रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

स्वयंसेवक से सांसद और गवर्नर तक, अब सीपी राधाकृष्णन बनाए गए एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

IANS | August 17, 2025 9:05 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। सीपी राधाकृष्णन इस वक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति का पद रिक्त हुआ था।

चंपई सोरेन का बड़ा ऐलान, रांची में रिम्स-टू की प्रस्तावित जमीन पर 24 अगस्त को हल जोतेंगे

IANS | August 17, 2025 8:45 PM

रांची, 17 अगस्त (आईएएनएस)। रांची के नगड़ी इलाके में नए मेडिकल कॉलेज रिम्स-टू के लिए प्रस्तावित भूमि को लेकर किसानों का संघर्ष तेज होता जा रहा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 24 अगस्त को रिम्स-टू के लिए चिन्हित जमीन पर ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन में शामिल होकर किसानों का समर्थन करेंगे।

जीवसृष्टि बचाने के लिए कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम करना होगा : सीएम योगी

IANS | August 17, 2025 8:04 PM

गोरखपुर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और दुनिया के सामने सबसे बड़ी चिंता जीवसृष्टि और मानव सभ्यता को बचाने की है। जीवसृष्टि और मानव सभ्यता को बचाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हमें 'नेट जीरो' की तरफ बढ़ना होगा, कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम करना होगा।