बिहार में 1 अगस्त से 125 यूनिट मुफ्त बिजली, लोगों ने जताया सीएम नीतीश का आभार
पटना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 1 अगस्त से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। यह सुविधा जुलाई 2025 के बिल से लागू होगी। इस योजना को लेकर आम लोग काफी खुश हैं।