वाराणसी में सीएम योगी का पहला 'जनता दरबार', सुनी लोगों को शिकायतें
वाराणसी, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'जनता दरबार' लगाया है। अहम यह है कि मुख्यमंत्री योगी अब तक राजधानी लखनऊ और गोरखपुर में 'जनता दरबार' लगाकर प्रदेशभर के लोगों की शिकायतें सुनते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है कि उन्होंने वाराणसी में 'जनता दरबार' लगाया है।