भारत ने कभी विजय के लिए नहीं, बल्कि संस्कृति और ज्ञान से दुनिया को समृद्ध किया : मोहन भागवत

IANS | October 19, 2025 4:08 PM

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में कहा कि भारतीय सभ्यता ने कभी ताकत या जबरन दबाव से नहीं, बल्कि ज्ञान और शास्त्रों के माध्यम से दुनिया को समृद्ध किया है। भागवत ने अपने संबोधन में देश की प्राचीन परंपराओं, आध्यात्मिक वैभव और आधुनिक चुनौतियों पर बात की।

बिहार चुनाव 2025: हिलसा में जदयू बनाम राजद का कड़ा मुकाबला, जनसुराज ने भी खोला है मोर्चा

IANS | October 19, 2025 4:06 PM

पटना, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। नालंदा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला हिलसा विधानसभा क्षेत्र ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हिलसा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 16 बार चुनाव हो चुके हैं, और यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जाता है, क्योंकि वह नालंदा जिले से आते हैं। उनकी समता पार्टी (जो बाद में जदयू में विलीन हो गई) ने इस सीट पर पांच बार जीत हासिल की है।

इलेक्शन कमीशन ने बिहार विधानसभा चुनाव और 8 सीटों पर उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

IANS | October 19, 2025 4:02 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बिहार विधानसभा चुनाव और 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है कि चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष हो, और सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं।

बिहार चुनाव 2025: प्राचीन संस्कृति और धरोहर की धरती राजगीर में होगी दिलचस्प चुनावी लड़ाई, क्या जदयू मारेगी हैट्रिक?

IANS | October 19, 2025 2:29 PM

पटना, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। नालंदा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राजगीर विधानसभा सीट 1957 से अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। इसमें राजगीर नगर परिषद, पावापुरी नगर पंचायत और गिरियक प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। अब तक 16 बार हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ बार जीत हासिल की है, जिसमें दो बार वह भारतीय जनसंघ के रूप में शामिल है।

बिहार चुनाव 2025: बिहारशरीफ सीट पर जलेगी राजद की लालटेन या भाजपा का किला रहेगा अभेद्य?

IANS | October 18, 2025 3:31 PM

पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहारशरीफ विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसमें बिहारशरीफ और रहुई प्रखंड शामिल हैं। जिला मुख्यालय होने के कारण यह क्षेत्र प्रशासन और राजनीति दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। बिहार शरीफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह नगर है, लेकिन इस सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है।

बिहार चुनाव 2025: अस्थावां विधानसभा सीट पर 20 साल से जदयू का दबदबा, क्या राजद लगा पाएगी नीतीश के गढ़ में सेंध?

IANS | October 18, 2025 3:07 PM

पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में नालंदा जिले की अस्थावां विधानसभा सीट एक बार फिर से राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां जदयू ने जितेंद्र कुमार, राजद ने रवि रंजन कुमार और जन स्वराज पार्टी ने लता सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

ब्रह्मोस सिर्फ भारत नहीं, दुनिया में मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार: सीएम योगी आदित्यनाथ

IANS | October 18, 2025 2:55 PM

लखनऊ, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत का एक नया अध्याय लिखा गया, जब ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड की लखनऊ इकाई में उत्पादित सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच का फ्लैग ऑफ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। भारत माता की जय’ के जयघोष के बीच जब मिसाइलों का पहला जत्था रवाना हुआ तो समारोह गर्व, गौरव और देशभक्ति से गूंज उठा।

धनतेरस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, स्वदेशी खरीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान

IANS | October 18, 2025 8:39 AM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही, उन्होंने देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नीतिगत कुप्रबंधन के लिए कांग्रेस की आलोचना की

IANS | October 18, 2025 12:03 AM

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में 2014 से पहले के नीतिगत परिदृश्य पर विचार करते हुए कांग्रेस शासन के तहत भारत की चुनौतियों की एक गंभीर तस्वीर पेश की और पार्टी पर नीतिगत पक्षाघात, बड़े पैमाने पर घोटाले और आर्थिक कुप्रबंधन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, जिससे देश असुरक्षित हो गया।

भारत स्वदेशी 4जी स्टैक के साथ शीर्ष पांच देशों में शामिल : पीएम मोदी

IANS | October 17, 2025 11:57 PM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025' में मुख्य भाषण दिया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अटूट गति और तेजी से विकसित हो रहे विश्व में आशा की किरण के रूप में उसकी भूमिका पर जोर दिया।