14 अगस्त सिर्फ तारीख नहीं, भारतीय इतिहास की त्रासदी है : सीएम योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदुस्तान 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मना रहा है। नए स्वतंत्र भारतीय राष्ट्र का जन्म विभाजन के हिंसक दर्द के साथ हुआ, जिसने लाखों भारतीयों पर पीड़ा के स्थायी निशान छोड़े। 14 अगस्त का दिन उन्हीं लोगों के संघर्ष और बलिदान को समर्पित है। इसलिए 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर हर देशवासी विस्थापितों, बलिदानियों और अनाम पीड़ितों को नमन कर रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 अगस्त की तारीख को एक 'त्रासदी' करार दिया।