पूर्वोत्तर में जब नहीं था भाजपा का बोलबाला, वहां से निकले किरेन रिजिजू, जमाई केंद्र की राजनीति में धाक
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। एक दौर में पूर्वोत्तर भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बड़ा नाम नहीं था। अरुणाचल प्रदेश से उभरे एक युवा चेहरे ने समय के साथ न सिर्फ राज्य में, बल्कि दिल्ली तक अपनी छाप छोड़ी। वह चेहरा है केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का, जो आज पूर्वोत्तर में भाजपा की सबसे बड़ी पहचानों में से एक बन चुके हैं।