'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

IANS | July 5, 2026 9:29 AM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के प्रमुख नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तरुण चुघ की मुलाकात, नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

IANS | July 4, 2026 9:42 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बाचतीत की।

शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री सिंधिया 5 जुलाई को करेंगे 'अदाणी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट' का शिलान्यास

IANS | July 4, 2026 8:35 PM

शिवपुरी, 4 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना लोकसभा सीट से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को दोपहर 1:00 बजे अपने संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी शहर में अदाणी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमिपूजन करेंगे।

जनभागीदारी और व्यक्तिगत जिम्मेदारी से 'विकसित भारत' बनेगा : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

IANS | July 4, 2026 7:42 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि 'विकसित भारत' का सपना तभी साकार हो सकता है, जब सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाए। देश और समाज के विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण आधार है और हर व्यक्ति यदि प्रतिदिन देशहित में एक कदम आगे बढ़ाए तो भारत तेजी से प्रगति की ओर बढ़ सकता है।

सेमीकंडक्टर क्रांति से विकसित भारत को मिलेगी नई रफ्तार, साणंद से पीएम मोदी ने दिया तकनीकी आत्मनिर्भरता का संदेश

IANS | July 4, 2026 7:32 PM

साणंद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओसैट) सुविधा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले देश ने वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनने का संकल्प लिया था और आज उस दिशा में तेजी से परिणाम दिखाई दे रहे हैं। भारत अब केवल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों का निर्माता बनने की ओर बढ़ रहा है।

भारत सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा : पीएम मोदी

IANS | July 4, 2026 7:16 PM

साणंद (गुजरात), 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी की ओएसएटी सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह साबित करती है कि देश जिस लक्ष्य का संकल्प लेता है, उसे पूरा करके दिखाता है।

बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार

IANS | July 4, 2026 6:14 PM

पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। सरकार जल्द ही 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की तैयारी में है।

पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'विकसित उड़ान', जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

IANS | July 4, 2026 5:44 PM

जोधपुर/नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के नागर विमानन क्षेत्र को नई गति देते हुए उड़ान योजना के अगले चरण 'विकसित उड़ान' का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया। सरकार का कहना है कि इन दोनों पहलों से क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूती मिलेगी, विश्वस्तरीय विमानन अवसंरचना विकसित होगी और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

IANS | July 4, 2026 4:34 PM

लखनऊ, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने शनिवार को उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

संकट के समय दिखा भारत की डिप्लोमेसी का जलवा, 40 से ज्यादा देशों से आया ईंधन : पीएम मोदी

IANS | July 4, 2026 2:55 PM

जयपुर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिमी एशिया युद्ध से पैदा हुए ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि इसी समय में भारत की दूसरे देशों के साथ दोस्ती बहुत काम आई।