'सत्य की जीत हुई है,' हाईकोर्ट के आदेश के बाद बोले भाजपा नेता दुष्यंत गौतम

IANS | January 7, 2026 4:38 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद दुष्यंत गौतम ने कहा कि यह 'सत्य की जीत' है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में किसानों को बड़ी राहत, पीएम फसल बीमा योजना की समयसीमा बढ़ी

IANS | January 7, 2026 3:50 PM

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी मौसम में गेहूं और जौ की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 जनवरी 2026 कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी पेंशनर्स का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, समय पर पेंशन नहीं मिलने से बढ़ा आक्रोश

IANS | January 7, 2026 3:44 PM

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं एक बार फिर सरकार के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभरी हैं। समय पर पेंशन का भुगतान न होने, पेंशन को किश्तों में जारी करने और मेडिकल सहित अन्य लंबित बिलों को लेकर पेंशनर्स में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्यंत गौतम को दी अंतरिम राहत, सोशल मीडिया पोस्ट 24 घंटे में हटाने का आदेश

IANS | January 7, 2026 1:35 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम द्वारा दायर मानहानि याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए साफ निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट और वीडियो तुरंत हटाए जाएं।

वेनेजुएला के घटनाक्रम पर भारत चिंतित, विदेश मंत्री जयशंकर ने की सभी पक्षों से बातचीत की अपील

IANS | January 7, 2026 10:57 AM

लक्जमबर्ग, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को लेकर भारत चिंतित है। विदेश मंत्री ने सभी संबंधित पक्षों से मौजूदा संकट के बीच वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देने का भी अनुरोध किया।

गांधीनगर : सीएम भूपेंद्र पटेल ने टाइफाइड महामारी से पैदा हुए हालात का रिव्यू करने के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग की

IANS | January 6, 2026 5:29 PM

गांधीनगर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर शहर में टाइफाइड महामारी से पैदा हुए हालात में मरीजों के इलाज, बीमारी पर कंट्रोल और रोकथाम के लिए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलकर किए जा रहे उपायों को तेज करने के लिए हाई-लेवल पूरी रिव्यू मीटिंग में सुझाव दिए।

यूपी में एसआईआर : प्रदेश में कुल 12.55 करोड़ मतदाता, ड्राफ्ट रोल से 2.89 करोड़ नाम हटे

IANS | January 6, 2026 4:59 PM

लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया है। ड्राफ्ट में बताया गया है कि राज्य में 12.55 करोड़ से ज्यादा योग्य मतदाता हैं, जबकि मौजूदा प्रक्रिया के दौरान करीब 2.89 करोड़ नाम हटा दिए गए।

यूपी : परिवार के बीच दान विलेख पर स्टाम्प शुल्क में राहत, अब व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियां भी शामिल

IANS | January 6, 2026 4:13 PM

लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य में परिवार के सदस्यों के मध्य निष्पादित अचल संपत्ति के दान विलेख पर प्रभार्य स्टाम्प शुल्क में दी जा रही छूट के दायरे को और व्यापक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

जेएनयू का नाम बदलकर 'आजाद भगत सिंह विश्वविद्यालय' करना चाहिए: जगत गुरु परमहंस

IANS | January 6, 2026 2:10 PM

अयोध्या, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में सोमवार की रात प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ हुई कथित नारेबाजी को लेकर संत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला है। अयोध्या में संतों और धर्माचार्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश और संविधान का अपमान बताया है।

भारतीय रेलवे का पूंजीगत खर्च अप्रैल-दिसंबर अवधि में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा

IANS | January 5, 2026 8:00 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में अपने आवंटित पूंजीगत खर्च में 80.54 यानी 2,03,138 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को दी गई।