दूसरे वनडे में बारिश ने खेल रोका; अय्यर, गिल ने भारत को 79/1 पर पहुंचाया
इंदौर, 24 सितंबर (आईएएनएस) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में बारिश के कारण खेल रुकने से पहले श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 63 रन की साझेदारी कर अपने शानदार स्ट्रोकप्ले से रविवार को होलकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को खुश कर दिया।