ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीता
हांगझोउ, 29 सितंबर (आईएएनएस)। ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने शुक्रवार को यहां 19वें एशियाई खेल 2023 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता, जबकि स्वप्निल सुरेश कुसाले चौथे स्थान पर रहे।