7वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी का नेतृत्व करेंगे शिव थापा, अमित पंघाल
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। छह बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) और 2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (51 किग्रा) 7वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने वाले शीर्ष मुक्केबाजों में से होंगे। यह चैंपियनशिप 25 नवंबर से एक दिसंबर तक शिलांग, मेघालय में आयोजित की जाएगी।