यूएई क्रिकेट टीम के हेड कोच बने लालचंद राजपूत
नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत को तीन साल के लिए यूएई पुरुष टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। लालचंद राजपूत ने 1985 से 1987 तक भारत के लिए दो टेस्ट और चार वनडे खेले।