वाराणसी में स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों ने पीएम मोदी का जताया आभार
वाराणसी, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी जाएंगे। इस दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तीन चरणों में बनने वाले इनडोर और आउटडोर स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण का उद्घाटन भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर वाराणसी के आरजे शंकर नेत्रालय और सिगरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।